1st Bihar Published by: Updated Oct 21, 2020, 10:15:43 AM
- फ़ोटो
SAMASTIPUR: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच चर्चा में रहने के लिए नेता जी आजकल एक से एक कारनामा कर रहे हैं. एक नेता ने सभा के दौरान ही अपना कुर्ता फाड़ डाला और कहा कि जब तक जिला नहीं बनेगा वह कपड़ा नहीं पहनेंगे.
कांग्रेस के प्रत्याशी कुर्ता फाड़ने वाला नेता
बताया जा रहा है कि कुर्ता फाड़ने वाले नेता का नाम नागेंद्र कुमार विकल हैं. वह रोसड़ा से कांग्रेस के प्रत्याशी हैं. वह रोसड़ा को जिला बनाने की मांग को लेकर सभा कर रहे थे. इस दौरान ही उन्होंने अपना कपड़ा फाड़ लिया और कहा कि जब तक रोसड़ा को जिला नहीं बनाया जाता है वह कुर्ता नहीं पहनेंगे. सिर्फ धोती ही पहनूंगा.
नेता का वीडियो सोशल मीडिया में कुर्ता फाड़ने वाला वायरल हो गया है. लोग जमकर चर्चा कर रहे हैं. लेकिन अब सवाल है कि नेता जी को कितना फायदा चुनाव में होने वाला है. इसके पहले भी कई नेता चुनाव के दौरान चर्चा में रहने के लिए कोई भैंस पर नामांकन कराने जा रहा है तो कोई बैलगाड़ी का सहारा ले रहे हैं. मधेपुरा में एक नेता किचड़ में उतरकर ही मीडिया से बात करने लगे.