1st Bihar Published by: neeraj kumar Updated Jun 09, 2020, 12:17:56 PM
- फ़ोटो
SAHARSA: अपराधियों ने लीची कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी. वह लीची लेकर जा रहा था इस दौरान ही अपराधियों ने सौरबाजार थाना क्षेत्र के चकला पुल के पास घटना को अंजाम दिया.
गाड़ी ओवरटेक कर मारी गोली
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि करोबारी बिट्टू आलम अपने ससुराल बिहपुर थाना क्षेत्र से पिकअप द्वारा लीची लोड कर वह सहरसा बेचने के लिये ला रहा था. उस दौरान ही ओवरटेक कर अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी.
भागलपुर का रहने वाला था कारोबारी
मृतक भागलपुर के खरीक का रहने वाला था. पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इधर हत्या की सूचना के बाद मृतक का परिजन भी घटना स्थल पहुंच गया है. जांच में जुटी है.