ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ पटना से लेकर सहरसा तक केस, हलफनामे में दी पूरी जानकारीबांकीपुर उपचुनाव: नामांकन में प्रशांत किशोर ने बताया संपत्ति का ब्योरा, पत्नी के पास अकूत संपत्ति, जानिये पीके की नेटवर्थबिहार में देश विरोधी साजिश का भंडाफोड़, दबोचा गया पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क का 'लाइनर' मो. अहद; बड़ी साजिश की आशंकाबिहार के निजी हॉस्टल से दो मासूम छात्र लापता, CCTV दिखाने से प्रबंधन का इनकार; परिजनों ने लगाए गंभीर आरोपबांकीपुर उपचुनाव: JJD उम्मीदवार वीणा मानवी को मिली बेल, नामांकन के बाद पुलिस ने किया था अरेस्टबांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ पटना से लेकर सहरसा तक केस, हलफनामे में दी पूरी जानकारीबांकीपुर उपचुनाव: नामांकन में प्रशांत किशोर ने बताया संपत्ति का ब्योरा, पत्नी के पास अकूत संपत्ति, जानिये पीके की नेटवर्थबिहार में देश विरोधी साजिश का भंडाफोड़, दबोचा गया पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क का 'लाइनर' मो. अहद; बड़ी साजिश की आशंकाबिहार के निजी हॉस्टल से दो मासूम छात्र लापता, CCTV दिखाने से प्रबंधन का इनकार; परिजनों ने लगाए गंभीर आरोपबांकीपुर उपचुनाव: JJD उम्मीदवार वीणा मानवी को मिली बेल, नामांकन के बाद पुलिस ने किया था अरेस्ट

सदन में उठा मरीन ड्राइव के विस्तार का मामला, राजद MLC बोले .. CM के ड्रीम प्रोजेक्ट में सुरक्षा और सुविधा का हो विशेष प्रबंध

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल पटना मरीन ड्राइव पर सुविधा में बढ़ोतरी को लेकर आज बिहार विधान परिषद् में राजद के तरफ से पार्टी के एमएलसी सुनील

सदन में उठा मरीन ड्राइव के विस्तार का मामला, राजद MLC बोले .. CM के ड्रीम प्रोजेक्ट में सुरक्षा और सुविधा का हो विशेष प्रबंध
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल पटना मरीन ड्राइव पर सुविधा में बढ़ोतरी को लेकर आज बिहार विधान परिषद् में राजद के तरफ से पार्टी के एमएलसी सुनील सिंह ने सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि, मरीन ड्राइव पर कैमरा लगाए जाने की मांग उठायी है। 


राजद एमएलसी सुनील सिंह ने कहा कि, राज्य की खूबसूरती में शुमार पटना गंगा मरीन ड्राइव पर कैमरा लगाया जाना चाहिए ताकि वहां ओवर स्पीड चलाने वाले के खिलाफ एक्शन लिया जा सके और एक्सीडेंट की घटना पर भी लगाम लगाया जा सके। इसके साथ ही इनका एक्सपेंशन भी जल्द से जल्द किया जा सके। 


उन्होंने कहा कि, सुबे के उपमुख्यमंत्री ने पिछले महीने की ट्वीट कर कहा था कि गंगा पथ की व्यवस्था को लेकर एक फॉलोअप मीटिंग हुई और इस मीटिंग में गंगा पथ को अंतरराष्ट्रीय स्तर के रूप में  विकसित किया जाएगा। जिसके बाद इन तमाम सवालों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी कहा था कि अभी सिर्फ एक हिस्सा बनकर तैयार हुआ है आगे हिस्सा बनना बाकी है और सभी काम सही तरीके से चल रहा है।  इसलिए हैं जल्द से जल्द इसे पूरा करवाने की मांग कर रहे हैं। 


इधर, सुनील सिंह की इस मांग पर भाजपा के एमएलसी दलीप जायसवाल भी खड़े हो गए और उन्होंने विधान परिषद् के सभापति से आग्रह किया कि यह माननीय मुख्यमंत्री का यह ड्रीम प्रोजेक्ट है और इसमें हां और ना का तो कोई जगह ही नहीं बनता है। इसलिए इसे जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा। इसके आलावा उन्होंने कहा कि सदन में एक और पक्ष लिखा जाए और दूसरी और प्रतिपक्ष। हां और ना में सदन को ना रखा जाए। दिलीप जयसवाल के इस आग्रह को आसन ने स्वीकार कर लिया है और आसन ने कहा कि इस पर जल्द ही अमल किया जाएगा। 

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता