ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: नामांकन में प्रशांत किशोर ने बताया संपत्ति का ब्योरा, पत्नी के पास अकूत संपत्ति, जानिये पीके की नेटवर्थबिहार में देश विरोधी साजिश का भंडाफोड़, दबोचा गया पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क का 'लाइनर' मो. अहद; बड़ी साजिश की आशंकाबिहार के निजी हॉस्टल से दो मासूम छात्र लापता, CCTV दिखाने से प्रबंधन का इनकार; परिजनों ने लगाए गंभीर आरोपबांकीपुर उपचुनाव: JJD उम्मीदवार वीणा मानवी को मिली बेल, नामांकन के बाद पुलिस ने किया था अरेस्टBihar Transport: प्रमोशन मिला पर पोस्टिंग नहीं ! परिवहन सेवा के DTO स्तर के अफसरों का भविष्य अधर में, 'बिप्रसे' के अफसरों से सीट भरा...अब कहां होगी पोस्टिंग ?बांकीपुर उपचुनाव: नामांकन में प्रशांत किशोर ने बताया संपत्ति का ब्योरा, पत्नी के पास अकूत संपत्ति, जानिये पीके की नेटवर्थबिहार में देश विरोधी साजिश का भंडाफोड़, दबोचा गया पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क का 'लाइनर' मो. अहद; बड़ी साजिश की आशंकाबिहार के निजी हॉस्टल से दो मासूम छात्र लापता, CCTV दिखाने से प्रबंधन का इनकार; परिजनों ने लगाए गंभीर आरोपबांकीपुर उपचुनाव: JJD उम्मीदवार वीणा मानवी को मिली बेल, नामांकन के बाद पुलिस ने किया था अरेस्टBihar Transport: प्रमोशन मिला पर पोस्टिंग नहीं ! परिवहन सेवा के DTO स्तर के अफसरों का भविष्य अधर में, 'बिप्रसे' के अफसरों से सीट भरा...अब कहां होगी पोस्टिंग ?

सदन के बाहर बीजेपी विधायकों का जोरदार हंगामा, तेजस्वी यादव से इस्तीफे की कर रहे मांग

PATNA: डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के खिलाफ पिछले दिनों हुई ईडी की कार्रवाई और उनके दिल्ली स्थित आवास से करोड़ों रुपए की संपत्ति बरामद होने के बाद विपक्षी दल बीजेपी हमलावर हो गई

सदन के बाहर बीजेपी विधायकों का जोरदार हंगामा, तेजस्वी यादव से इस्तीफे की कर रहे मांग
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के खिलाफ पिछले दिनों हुई ईडी की कार्रवाई और उनके दिल्ली स्थित आवास से करोड़ों रुपए की संपत्ति बरामद होने के बाद विपक्षी दल बीजेपी हमलावर हो गई है। मंगलवार को विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले बीजेपी विधायकों ने तेजस्वी यादव के इस्तीफे की मांग के लेकर विधानसभा के बाहर जोरदार हंगामा किया। हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर बीजेपी विधायकों ने तेजस्वी यादव के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।


दरअसल, रेलवे में नौकरी देने के बदले जमीन रजिस्ट्री कराने के मामले में पिछले दिनों सीबीआई और ईडी ने लालू परिवार और उनके करीबियों के यहां दबिश दी थी। ईडी ने लालू समेत उनके करीबियों के 24 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की थी। डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के दिल्ली स्थित आवास के साथ साथ लालू की तीन बेटियों के यहां ईडी की रेड हुई थी। ईडी ने दावा किया है कि तेजस्वी के यहां रेड के दौरान करोड़ों रुपए की अवैध संपत्ति का पता चला है। जिसके बाद बीजेपी इस मुद्दे को लेकर तेजस्वी और महागठबंधन की सरकार को घेरने में जुट गई है।


तेजस्वी यादव सोमवार की शाम दिल्ली से पटना लौटे हैं। आज जब सदन की कार्यवाही शुरू होने वाली थी तभी बीजेपी के विधायक गेट के पास पहुंच गए और हाथों में पोस्टर लेकर तेजस्वी यादव के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। बीजेपी विधायकों की मांग है कि भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद जीरो टॉलरेंस की बात करने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से इस्तीफा लें।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता