1st Bihar Published by: Updated Jul 11, 2022, 9:43:37 PM
- फ़ोटो
PATNA: पटना के दीघा-कुर्जी मुख्य मार्ग पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब एक महिला की सड़क हादसे में मौत हो गयी। घटना से गुस्साएं लोगों ने आगजनी कर मेन रोड को जाम कर दिया। जिससे यातायात बुरी तरह से बाधित हो गया। इस भीषण गर्मी में जाम में फंसे यात्रियों का हाल बेहाल हो गया।
लोगों के हंगामे के कारण कई घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची दीघा थाना पुलिस ने लोगों को शांत कराने की कोशिश की लेकिन लोग समझने को तैयार नहीं थे। उधर सड़क जाम के कारण गाड़ियों की लंबी कतारे लग गयी और भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद लोगों को शांत कराया जिसके बाद यातायात बहाल हो सका।