Hindi News / news / बेगूसराय में तेज रफ्तार वाहन ने शिक्षक को मारी टक्कर, इलाज के दौरान...

बेगूसराय में तेज रफ्तार वाहन ने शिक्षक को मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत

1st Bihar Published by: Jitendra Kumar Updated Jul 04, 2020, 10:18:19 AM

बेगूसराय में तेज रफ्तार वाहन ने शिक्षक को मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत

- फ़ोटो

BEGUSARAI : बेगूसराय में तेज रफ्तार का कहर जारी है. इससे असमय लोगों की मौत हो रही है. ताजा मामला जिले के बछवारा थाना इलाके के रसीदपुर के पास की है. जहां तेज रफ्तार वाहन ने एक  शिक्षक को ठोकर मार दी, जिससे शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए. 

आनन-फानन में शिक्षक को इलाज के लिए एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान  मौत हो गई. मृतक शिक्षक की पहचान दलसिंहसराय के पकरा गांव निवासी गिरीश राम के रूप में की गई. बताया जाता है मृतक शिक्षक गिरीश राम सड़क पार कर रहे तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए. 

वाहन की चपेट में आने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल अवस्था में शिक्षक को स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के लिए भर्ती कराया. जहां   इलाज के दौरान मौत हो गई. हादसे की जानकारी मिलते ही बछवारा थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगुसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.