1st Bihar Published by: Ranjan Singh Updated Aug 19, 2020, 4:20:43 PM
- फ़ोटो
PATNA : पटना में बीपीएससी कार्यलय के समक्ष प्रदर्शन में शामिल युथ कांग्रेस के अध्यक्ष गुंजन पटेल सहित कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया । पुलिस इन कार्यकर्ताओं को अपने साथ सचिवालय थाना लेकर आ गई । इन्हीं कार्यकर्ताओं से मिलने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा सचिवालय थाना पहुंचे इस दौरान मदन मोहन झा ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं।
थाना पहुंचते ही मदन मोहन झा पुलिसकर्मियों पर बरस पड़े और उनके द्वारा की गई कार्रवाई को लेकर जमकर बवाल काटा. उन्होंने कार्यकर्ताओं की गिरफ़्तारी को लेकर भी खूब नाराजगी जताई.
आपको बता दें कि बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन के कार्यालय के बाहर पुलिस ने BPSC कैंडिडेट्स के ऊपर लाठीचार्ज किया है. कई अभ्यर्थियों को चोटे आई हैं. पुलिस ने कई कैंडिडेट्स को डिटेन भी किया है. बताया जा रहा है कि रिजल्ट को लेकर BPSC कैंडिडेट्स कार्यालय के के बाहर हंगामा कर रहे थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हटाने के लिए बल प्रयोग किया. इसके बाद भी जब कैंडिडेट्स नहीं माने तो पुलिस ने उनपर लाठीचार्ज कर दिया.