Hindi News / news / सबलपुर गोलीबारी मामले में जख्मी की मौत, परिजनों ने स्टेट हाईवे जामकर काटा...

सबलपुर गोलीबारी मामले में जख्मी की मौत, परिजनों ने स्टेट हाईवे जामकर काटा बवाल

1st Bihar Published by: BADAL ROHAN Updated Oct 09, 2020, 5:06:09 PM

सबलपुर गोलीबारी मामले में जख्मी की मौत, परिजनों ने स्टेट हाईवे जामकर काटा बवाल

- फ़ोटो

PATNA: नदी थाना क्षेत्र के सबलपुर में ड्यूटी जाते समय राजेश नामक युवक को अपराधियों ने 5 अक्टूबर को सिर में गोली मार दी थी जिसकी आज इलाज के दौरान मौत हो गयी है. आपको बता दे कि गोलीबारी के बाद सबलपुर में भारी बवाल हुआ था ओर स्टेट हाइवे को आगजनी करके जाम कर दिया था.


घटना के बाद कई थानों की पुलिस को मोर्चा सम्भालना पड़ा था, तब जाकर मामला शांत हुआ था. आपको बता दें कि घायल युवक राजेश का पीएमसीएच में इलाज चल रहा था जिसकी मौत हो गयी.


आज जब राजेश की डेड बॉडी घर पर आई तब ग्रामीणों ने शव को स्टेट हाइवे पर रखकर आगजनी करके रोड को जाम कर दिया और अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे. ग्रामीणों की मांग थी कि अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए. वहीं बवाल के वक़्त माहौल काफी तनावपूर्ण बना हुआ था. जिसके बाद पुलिस ने पहुंचकर मामले को शांत कराया.