1st Bihar Published by: SONU SHARMA Updated Aug 18, 2020, 2:38:52 PM
- फ़ोटो
MUZFFARPUR :काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के आरडीएस कॉलेज स्थित डाकघर में उस वक्त अफरातफरी का माहौल बन गया जब डाकघर के ही सब पोस्टमास्टर संजय कुमार सिन्हा ने अपने चैंबर में खुद को आग लगा कर आत्महत्या कर ली.
चैंबर में आग लगी देख जब तक लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया तब तक उन्होंने दम तोड़ दिया था. मृतक सब पोस्टमास्टर मूल रूप से वैशाली जिले के पातेपुर निवासी थे और यहां मिठनपुरा थाना क्षेत्र के पीएनटी कॉलोनी में रहते थे.
बताया जा रहा है कि मृतक सब पोस्टमास्टर बीते दिनों ही 1 महीने की छुट्टी से लौटे थे.वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची काजी मोहम्मदपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए SKMCH भेज दिया है.वहीं पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी बरामद की है.