ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR: बसंतपुर गांव में शोक की लहर, ट्रेन हादसे में 22 वर्षीय गुड्डू सिंह की मौत Air Marshal AK Bharti: कौन हैं एयर मार्शल एके भारती, जिन्होंने पाकिस्तान को सुनाई रामचरित मानस की चौपाई? जानिए.. Bihar News: स्टेज शो के दौरान माही-मनीषा के साथ मारपीट, अस्पताल में कराना पड़ा एडमिट Bihar News: स्टेज शो के दौरान माही-मनीषा के साथ मारपीट, अस्पताल में कराना पड़ा एडमिट Life Style: अच्छे काम पर जाते वक्त क्यों खिलाया जाता है दही-चीनी? धार्मिक ही नहीं वैज्ञानिक वजह भी जान लीजिए.. Bihar News: निगरानी ने सार्वजनिक की बिहार के दागी अफसरों की जानकारी, सरकार को भेजी रिपोर्ट Bihar News: निगरानी ने सार्वजनिक की बिहार के दागी अफसरों की जानकारी, सरकार को भेजी रिपोर्ट शादी में बारातियों ने छोड़ा पटाखा दूल्हे राजा को मिली सजा, FIR दर्ज, सेना के खिलाफ वीडियो वायरल करने वाला क्लर्क भी गिरफ्तार Bihar News: बिहार में भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, तेज रफ्तार बस ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर Success Story: सिक्योरिटी गार्ड की बेटी बनी IAS अधिकारी, कठिन संघर्ष कर हासिल की सफलता; जानिए.. कैसे लिख दी सक्सेस स्टोरी

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आज, जानिए भारत में दिखेगा या नहीं; इन लोगों को बरतनी होगी सावधानियां

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sat, 14 Oct 2023 07:06:54 AM IST

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आज, जानिए भारत में दिखेगा या नहीं; इन लोगों को बरतनी होगी सावधानियां

- फ़ोटो

PATNA : साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर यानी आज रात 08 बजकर 34 मिनट पर लगेगा और रविवार, 15 अक्टूबर को देर रात 02 बजकर 25 मिनट पर समाप्त होगा। यानी ग्रहण की अवधि 5 घंटे 51 मिनट की होगी। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल हो है वो ये है कि  यह ग्रहण भारत में दिखाई देगा या नहीं।


दरअसल,  साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण आज रात लगने वाला है। यह सूर्य ग्रहण सर्व पितृ अमावस्या और शनि अमावस्या के संयोग में लग रहा है. सूर्य ग्रहण कन्या राशि और चित्रा नक्षत्र में लगेगा। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहण काल को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। साल का दूसरा सूर्य ग्रहण शनिवार, 14 अक्टूबर यानी आज रात 08 बजकर 34 मिनट पर लगेगा और रविवार, 15 अक्टूबर को देर रात 02 बजकर 25 मिनट पर समाप्त होगा। यानी ग्रहण की अवधि 5 घंटे 51 मिनट की होगी। ग्रहण समाप्त होते ही अगली सुबह शारदीय नवरात्रि प्रारंभ हो जाएंगे।


इसके बाद जो सवाल उठ रहा है वो ये है कि क्या यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा तो  इसका जवाब बिल्कुल साफ़ है कि यह सूर्यग्रहण किसी भी रूप या स्वरुप में भारत में दिखाई नहीं देगा। इससे पहले साल का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को लगा था। यह सूर्य ग्रहण भी भारत में दृश्यमान नहीं था। यह एक कंकड़कृति सूर्य ग्रहण है। यह सूर्य ग्रहण ग्रहण उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, मध्य अमेरिका, उत्तरी अफ्रीका का पश्चिम किनारा अटलांटिक और प्रशांत महासागर में दिखाई देगा। 


मालूम हो कि, सूर्य ग्रहण एक खगोलीय घटना है. जब सूरज और पृथ्वी के बीच में चंद्रमा आ जाता है, तब सूर्य ग्रहण लगता है। सूर्य ग्रहण में आहार ग्रहण करने से बचना चाहिए।  गर्भवती महिलाओं या बुजुर्गों को घर से बाहर जाने से बचना चाहिए।  हालांकि यह सूर्य ग्रहण भारत में दृश्यमान नहीं है, इसलिए ऐसी कोई पाबंदी नहीं रहेगी।  इस समय ईश्वर के किसी स्वरूप की उपासना करें. ग्रहण काल के समाप्त हो जाने के बाद सम्भव हो तो स्नान कर लें या हाथ पैर धोकर कुछ न कुछ दान का संकल्प करें। अगले दिन सुबह किसी निर्धन या जरूरतमंद व्यक्ति को संकल्प किया हुआ दान करें।