ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

MOTOR VEHICLES : केंद्र सरकार ने वाहन मालिकों को दिया बड़ा झटका, अब दो गुणा देना होगा रिन्यूअल चार्ज

MOTOR VEHICLES : केंद्र सरकार ने पुराने वाहन मालिकों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। यह फैसला इस तरह का है कि इसके बाद उनके जेब पर बड़ा असर पड़ने वाला है। केंद्र सरकार ने पुराने वाहनों के पंजीकरण नवीनीकरण

 MOTOR VEHICLES
MOTOR VEHICLES
© Google
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

MOTOR VEHICLES : केंद्र सरकार ने पुराने वाहन मालिकों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। यह फैसला इस तरह का है कि इसके बाद उनके जेब पर बड़ा असर पड़ने वाला है। केंद्र सरकार ने पुराने वाहनों के पंजीकरण नवीनीकरण (registration renewal) शुल्क में वृद्धि की है। 


दरअसल,केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि 20 साल से ज्यादा पुराने वाहनों के पंजीकरण नवीनीकरण शुल्क को दो गुना कर दिया गया है। उनका यह कहना था कि हमारे इस फैसले का उद्देश्य यह है कि लोग पुराने वाहन खरीदने से परहेज करें। लिहाजा इसको लेकर यह नया फैसला लिया गया है। 


मालूम हो कि, नए नियम के अनुसार, 20 साल से ज्यादा पुराने हल्के मोटर वाहन (LMV) के लिए अब नवीनीकरण शुल्क 5,000 रुपये से बढ़ाकर 10,000 रुपये कर दिया गया है। इसी तरह 20 साल से ज्यादा पुरानी मोटरसाइकिलों के लिए नवीनीकरण शुल्क 1,000 से बढ़ाकर 2,000 रुपये कर दिया गया है और तिपहिया और क्वाड्रिसाइकिल के लिए नवीनीकरण शुल्क 3,500 रुपये से बढ़ाकर 5,000 रुपये कर दिया गया है। 


इधर, सरकार ने यह फैसला किया है कि विदेश से आयात किए किए वाहन की बात करें तो दोपहिया या तिपहिया वाहन के लिए नवीनीकरण शुल्क 20,000 रुपये निर्धारित किया गया है। इसी तरह, चार या अधिक पहियों वाले वाहनों के लिए नवीनीकरण शुल्क 80,000 रुपये कर दिया गया है। मंत्रालय ने इन बदलावों के लिए संशोधन का मसौदा फरवरी में जारी किया गया था और 21 अगस्त को इसे अंतिम रूप दिया गया। इससे पहले अक्टूबर 2021 में, सड़क परिवहन मंत्रालय ने मोटरसाइकिल, तिपहिया वाहनों और कारों के लिए पंजीकरण और नवीनीकरण शुल्क में इजाफा किया था।