1st Bihar Published by: Updated Dec 01, 2020, 10:13:40 AM
- फ़ोटो
SASARAM: इस वक्त की बड़ी खबर सासाराम से आ रही है. यहां पर एक सैप जवान ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया है. यह घटना नवहट्टा थाना की है.
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि मृतक सैप जवान वैशाली जिले का रहने वाला शिवकुमार ओझा था. वह सुबह ही अपने घर से अपने बैरक लौटा था. वह 22 दिन का छुट्टी लेकर घर गया था, लेकिन वह 6 दिन में ही वापस आ गया और खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया. अब जो बातें सामने आ रही है उसमें सुसाइड का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है.
घटना के बाद थाना में हड़कंप मच गया. पुलिसकर्मियों ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी. अधिकारी भी थाने पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर हॉस्पिटल भेज दिया है.