1st Bihar Published by: DEEPAK Updated Jul 13, 2020, 1:35:40 PM
- फ़ोटो
BAGHA : इस वक्त एक बड़ी खबर पश्चिमी चंपारण जिले से सामने आ रही है. जहां एक भीषण रोड एक्सीडेंट में एक व्यक्ति की मौत हो गई. जबकि 4 अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं. घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
घटना पश्चिमी चंपारण जिले के बगहा इलाके की है. जहां बगहा-वाल्मीकिनगर रोड पर नौरंगिया के धोबहा जंगल में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है. इस सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि 4 अन्य लोग बुरी तरह जख्मी हो गए. मिली जानकारी के मुताबिक एक तेज रफ़्तार बोलेरो जंगल में जा घुसी. जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक की पहचान नन्दलाल सोनी के रूप में की गई है.
इस हाडे में जख्मी अन्य लोगों को नुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि यह परिवार यूपी से वाल्मीकिनगर जा रहा था. बताया जा रहा है कि उत्तरप्रदेश के ठूठीबारी से कपड़ा व्यवसाय नागमणि सोनी वाल्मीकिनगर आपने ससुराल पूजा में शामिल होने पूरे परिवार के साथ जा रहे थे. इसी दौरान गाड़ी अचानक एक पेड़ से टकरा गई.