Hindi News / news / रोड एक्सीडेंट में 2 लोगों की स्पॉट डेथ, एक व्यक्ति की हालत नाजुक...

रोड एक्सीडेंट में 2 लोगों की स्पॉट डेथ, एक व्यक्ति की हालत नाजुक

1st Bihar Published by: Pranay Raj Updated Jun 12, 2020, 2:32:19 PM

रोड एक्सीडेंट में 2 लोगों की स्पॉट डेथ, एक व्यक्ति की हालत नाजुक

- फ़ोटो

NALANDA : इस वक्त एक बड़ी खबर नालंदा से सामने आ रही है. जहां एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. इस भीषण सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है. जबकि एक अन्य शख्स गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना नालंदा जिले के बेन थाना इलाके की है. जहां अरावां गांव के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है. जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है. जिसे आनन-फानन में इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि मरनेवाले दोनों व्यक्ति मजदूर थे.


इस घटना को लेकर जानकारी मिली है कि मजदूर परवलपुर ईंट भट्ठा से लौट रहे थे. इस दौरान अरावां गांव के पास  उनकी ट्रैक्टर अचानक पलट गई. अनियंत्रित  होकर गाड़ी पलटने से दो लोगों की मौत मौके पर ही हो गई. घटनास्थल पर कई लोग जुटे हैं. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.