1st Bihar Published by: Updated Oct 26, 2019, 11:49:40 AM
- फ़ोटो
BETIYA : बेतिया से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पुलिस की गाड़ी ने तीन महिलाओं को रौंद दिया. इस हादसे में एक महिला की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि दो की हालत गंभीर बताई जा रही है, दोनों महिलाओं का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है.
घटना नरकटियागंज बेतिया मुख्य मार्ग के कोइरगांवा चौक के पास की है. हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गयी हैं.
बताया जाता है कि तीनों महिलाएं छठ पर्व के लिए चौक के किनारे से दउरा खरीद रही थी. तभी नरकटियागंज से पुलिस लाइन की खराब गाड़ी को टोचन कर के लाया जा रहा था. चौक के पास पहुंचते ही पुलिस की गाड़ी की स्टेरिंग खराब हो गई और गाड़ी अनियंत्रित होकर तीन महिलाओं को रौंदते हुए सड़क किनारे रुक गई. इस हादसे में एक महिला की मौत घटनास्थल पर ही हो गई.