Hindi News / news / बेगूसराय में दर्दनाक हादसे में मजदूर की मौत, गुस्साए लोगों ने जमकर काटा...

बेगूसराय में दर्दनाक हादसे में मजदूर की मौत, गुस्साए लोगों ने जमकर काटा बवाल

1st Bihar Published by: Jitendra Kumar Updated Jun 05, 2020, 10:00:14 AM

बेगूसराय में दर्दनाक हादसे में मजदूर की मौत, गुस्साए लोगों ने जमकर काटा बवाल

- फ़ोटो

BEGUSARAI : जिले में तेज रफ्तार का कहर जारी है. अनलॉक फेज वन की शुरूआत होते ही सड़क हादसे की खबर भी सामने आने लगी है. ताजा मामला जिले के नगर थाना इलाके के मोहम्मदपुर की है, जहां अनियंत्रित ट्रक ने साइकिल सवार मजदूर को कुचल दिया, जिससे मजदूर के घटनास्थल पर ही  मौत हो गई.

इस घटना  के बाद आक्रोशित  लोगों ने जमकर हंगामा किया. मृतक मजदूर की पहचान लालू नगर निवासी धनराज महतो के रूप में की गई है. बताया जाता है कि मृतक धनराज महतो अपने घर से साइकिल पर सवार होकर मजदूरी के लिए बेगूसराय आ रहा था, उसी दौरान अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आ जाने से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई.

मौत के बाद गुस्साए लोगों ने शव को एनएच पर रखकर टायर जलाकर जमकर हंगामा कर रहे हैं. फिलहाल नगर थाने के पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराने में जुटी हुए हैं, लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं है. स्थानीय लोगों की मांग है कि मृतक के परिवार को  उचित मुआवजा दी जाए और यहां पर ब्रैकेटिंग की सुविधा दी जाए, ताकि इस तरह की घटना न घट सके. स्थानीय लोगों ने यह भी कहा कि लगातार इस जगह सड़क हादसे होते हैं लेकिन जिला प्रशासन कोई कठोर एक्शन नहीं लेती है.  फिलहाल नगर थाने की पुलिस गुस्साए लोगों को समझाने में जुटी है.