Hindi News / news / बेगूसराय : टैंकलॉरी ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर मौत

बेगूसराय : टैंकलॉरी ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर मौत

1st Bihar Published by: Jitendra Kumar Updated Nov 08, 2020, 7:58:02 AM

बेगूसराय : टैंकलॉरी ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर मौत

- फ़ोटो

BEGUSARAI :बेगूसराय में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां तेज रफ्तार टैंकलॉरी ने बाइक सवार को रौंद दिया जिससे घटनास्थल पर ही शख्स की दर्दनाक मौत हो गई.

 इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है.घटना लाखो थाना क्षेत्र के इनियार ढाला के पास की है. मृतक  युवक की पहचान बलिया थाना क्षेत्र के लखमीनिया शर्मा टोला  निवासी  40 साल के रामबाबू शर्मा के रूप में की गई है

.परिजनों ने बताया कि मृतक काम करके बेगूसराय से लखमीनिया अपने घर जा रहा था, उसी दौरान बलिया की तरफ से आ रही टैंकलॉरी ने इनीयार ढाला के पास  शख्स को रौंद दिया. जिससे घटनास्थल पर ही शख्स की मौत हो गई.घटना की सूचना मिलते ही लाखों थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं घटनास्थल से कुछ दूर आगे जाने के बाद टैंकलॉरी चालक टैंकलॉरी लगाकर मौके से फरार हो गया. फिलहाल लाखो थाने के पुलिस टैंकलोरी को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाई में जुट गई है.