1st Bihar Published by: Jitendra Kumar Updated Jun 27, 2020, 10:57:42 AM
- फ़ोटो
BEGUSARAI : बेगूसराय में तेज रफ्तार का कहर जारी है. आए दिन दर्दनाक सड़क हादसे में लोगों की जान जाते रहती है. ताजा मामला जिले के बछवारा थाना क्षेत्र के सुरो गांव के पास की है.
जहां पिकअप भान ने एक युवक और बच्ची को ठोकर मार दिया, जिसमें दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती काराया, जहां शनिवार की सुबह युवक की मौत हो गई. वहीं बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है. युवक की मौत के बाद ग्रामीणों ने एनएच 28 को जाम कर जमकर हंगामा किया.
मृतक की पहचान सुरो निवासी सुबोध महतो के रूप में की गई है. गुस्साए लोगों का कहना है कि इस जगह लगातार हादसा हो रही है, लेकिन पुलिस प्रशासन कोई भी इसे लेकर ध्यान नहीं देता. इसी से नाराज होकर लोगों ने एनएच-28 को जाम कर दिया. वहीं मौके पर पहुंच पुलिस ने समझा-बुझाकर मुआवजा का आश्वासन देकर जाम को हटाया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.