Hindi News / news / RJD नेता रघुवंश प्रसाद सिंह की तबियत बिगड़ी, पटना एम्स में भर्ती

RJD नेता रघुवंश प्रसाद सिंह की तबियत बिगड़ी, पटना एम्स में भर्ती

1st Bihar Published by: Updated Jun 16, 2020, 11:06:43 PM

RJD नेता रघुवंश प्रसाद सिंह की तबियत बिगड़ी, पटना एम्स में भर्ती

- फ़ोटो

PATNA : आरजेडी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह से जुड़ी इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रही है. रघुवंश प्रसाद सिंह की तबीयत अचानक से बिगड़ गई है. रघुवंश प्रसाद सिंह को फिलहाल पटना एम्स में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.


बताया जा रहा है कि रघुवंश प्रसाद सिंह महनार के शाहपुर इलाके में थे तभी उनकी तबीयत बिगड़ गई. उन्हें सीने में भारीपन और दर्द की शिकायत के बाद आनन-फानन में पटना लाया गया और एम्स में भर्ती कराया गया है.


रघुवंश प्रसाद सिंह का मेडिकल चेकअप पटना एम्स में डॉक्टरों की टीम ने किया है. उनके कुछ जांच भी कराई जा रहे हैं. सांस लेने में तकलीफ और निमोनिया की शिकायत  होने पर पटना स्थित एम्स में जांच हो रही है. डॉक्टरों ने उनकी कोरोना जांच के लिए सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया है.