Hindi News / news / RJD ने पूर्व सांसद सीताराम यादव समेत कई नेताओं को पार्टी से निकाला,...

RJD ने पूर्व सांसद सीताराम यादव समेत कई नेताओं को पार्टी से निकाला, अपने ही उम्मीदवार के खिलाफ काम करने का आरोप

1st Bihar Published by: Saurav Kumar Updated Nov 18, 2020, 6:57:59 PM

RJD ने पूर्व सांसद सीताराम यादव समेत कई नेताओं को पार्टी से निकाला, अपने ही उम्मीदवार के खिलाफ काम करने का आरोप

- फ़ोटो

SITAMARHI: बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी और उम्मीदवारों के खिलाफ काम करने वाले कई नेताओं पर आरजेडी ने कार्रवाई की है. पार्टी के विरोध में काम करने के आरोप में 6 साल के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया गया है. 



पूर्व विधायक अबू दुजाना और बाजपट्टी विधायक मुकेश कुमार यादव की अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कार्रवाई की है. इसमें कद्दावर नेता व पूर्व सांसद सीताराम यादव,राजद जिलाध्यक्ष मो० अशफाक अहमद उर्फ चांद को 6 वर्षों के लिए किया पार्टी से निष्कासित किया गया है. 


नए जिला अध्यक्ष

प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने मो शफीक खान को राजद जिलाध्यक्ष बनाया है. वही, लालू प्रसाद यादव को प्रधान महासचिव बनाया गया है.