ब्रेकिंग
Bihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतBihar weather: बिहार में मानसून की एंट्री तेज, पटना समेत 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 5 दिन तक ऐसा रहेगा मौसमबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतBihar weather: बिहार में मानसून की एंट्री तेज, पटना समेत 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 5 दिन तक ऐसा रहेगा मौसमबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपील

दिवाली से पहले RBI ने दिया तोहफा, EMI पर मिलेगी बड़ी राहत

DELHI : दिवाली से पहले रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने ग्राहकों को तोहफा दिया है. अब होम लोन और कार लोन लेने वाले ग्राहकों को बड़ी राहत मिलेगी. आरबीआई की मॉनिटरी पॉलिसी की चल

FirstBihar
Anamika
1 मिनट

DELHI : दिवाली से पहले रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने ग्राहकों को तोहफा दिया है. अब होम लोन और कार लोन लेने वाले ग्राहकों को बड़ी राहत मिलेगी. 

आरबीआई की मॉनिटरी पॉलिसी की चल रही बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है. आरबीआई ने लगातार पांचवी बार रेपो रेट में कटौती का ऐलान किया है.

शुक्रवार को आरबीआई की मॉनिटरी पॉलिसी की बैठक में रेपो रेट और रिवर्स रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट्स की कटौती का ऐलान किया गया. जिसके बाद अब रेपो रेट घटकर 5.15% और रिवर्स रेपो घटकर रेट 4.90% हो गया है.

बता दें कि रिजर्व बैंक ने देश के सभी बैंकों से 1 अक्टूबर से अपने सभी कर्ज को रेपो रेट से जोड़ने के लिए कहा है. जिसका यह साफ मतलब है कि आरबीआई के इस कटौती का लाभ सीधे तौर पर बैंक से किसी भी तरह का लोन लेने वाले को मिलेगा.