DGMO level Talk: भारत-पाकिस्तान DGMO की आज दोपहर 12 बजे बातचीत, एयरफोर्स ने कहा – ऑपरेशन सिंदूर जारी Bihar News: STET एग्जाम लेने की उल्टी गिनती शुरू, इन विषयों में होगी परीक्षा, जानें... Bihar Bhumi Dakhil Kharij: अपार्टमेंट फ्लैटधारकों के लिए काम की खबर....राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने दी बड़ी जानकारी Patna Junction: अब नही लगेगा पटना जंक्शन के पास जाम ,जानिए क्या है नगर निगम का स्मार्ट प्लान? Bihar News: बिहार में गर्मी के दिनों में नहीं होगी बिजली की किल्लत, जानिए क्या है सरकार का प्लान ? India Pakistan: पाकिस्तान के परमाणु हथियारों को भारत ने बनाया था निशाना? सामने आई सीजफायर की असली कहानी Bihar vidhansabha election 2025: बिहार में बड़े स्तर पर चुनावी तैयारियां, जून तक पूरी होंगी सभी EVM की जांच, 25% अतिरिक्त ईवीएम रिजर्व Bihar News: हाईकोर्ट फर्जी नियुक्ति घोटाले का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेजों का जखीरा बरामद Bihar News: बिहार के 2 जिलों में बम की अफवाह के बाद हरकत में आई ATS, जांच के बाद 3 गिरफ्तार Bihar Crime News: पशु चोरी को लेकर हुई हिंसा में एक की मौत, पुलिस पर पथराव के बाद स्थिति तनावपूर्ण
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sat, 09 Sep 2023 08:46:04 AM IST
- फ़ोटो
PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जी 20 के भोज का न्योता आया है। यह निमंत्रण भारत की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू की ओर से सीएम को भेजा गया है। राजधानी दिल्ली में जी 20 समिट को लेकर राष्ट्रपति की ओर से आज एक भोज रखा गया है। इसमें सभी राज्यों के मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया गया है। ऐसे में अब यह सवाल उठ रहा है कि राष्ट्रपति के भोज में शामिल होने नीतीश कुमार दिल्ली जाएंगे या नहीं ? सीएमओ से अभी अधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की गई है कि नीतीश कुमार दिल्ली जाएंगे या नहीं। हालांकि, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सीएम की सुबह 10.45 बजे पटना से दिल्ली के लिए फ्लाइट है और फिर रात 11 बजे तक पटना लौट आएंगे।
दरअसल, जी 20 के मद्देनजर विदेशी मेहमानों के स्वागत के लिए राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू की ओर से रात्रि भोज का आयोजन किया गया है। इसमें देश के सभी मुख्यमंत्री व कई राजनेताओं को भी निमंत्रण दिया गया है। ऐसे में इस रात्री भोज में लगभग 16 माह बाद नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी के बीच मुलाकात की संभावना बन रही थी। लेकिन,अब जी जानकारी आयी है उसके मुताबिक पूर्व की तरह एक बार फिर से नीतीश कुमार ने इससे किनारा करने का ही फैसला लिया है। हालांकि, सीएम नीतीश की यात्रा को लेकर अभी भी संशय की हालत बनी हुई है।
वहीं, इस भोज में कांग्रेस शासित कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के मुख्यमंत्री भी इस भोज में शामिल नहीं होंगे। कांग्रेस अध्यक्ष को राष्ट्रपति का निमंत्रण नहीं दिए जाने से पार्टी में नाराजगी है। राहुल गांधी ने खुले तौर पर इस पर नाराजगी जाहिर की है। उनका कहना है कि मोदी सरकार 60 प्रतिशत आबादी के समर्थन वाली पार्टी को खत्म करना चाहती है।
इधर, तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो और बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने आयोजन में जाने की पुष्टि की है। वह दिल्ली पहुंचकर कई विपक्षी नेताओं से भी मुलाकात करेंगी। उनके बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से भी डिनर के दौरान बातचीत होने की उम्मीद है। इसके साथ ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी जी-20 के डिनर में शामिल होंगे। इसके आलावा नौ सितंबर को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी नई दिल्ली पहुंच रहे हैं।