उलगुलान न्याय महारैली इंडिया गठबंधन के कई नेता रहे मौजूद, केजरीवाल और हेमंत सोरेन के लिए भी लगाई गईं थी कुर्सियां

उलगुलान न्याय महारैली इंडिया गठबंधन के कई नेता रहे मौजूद, केजरीवाल और हेमंत सोरेन के लिए भी लगाई गईं थी कुर्सियां

RANCHI: लोकसभा चुनाव के बीच अपनी शक्ति का प्रदर्शन करने के लिए इंडिया गठबंधन रविवार को रांची में एकजुट दिखा। JMM की ओर से प्रभात तारा मैदान में उलगुलान न्याय रैली का आयोजन हुआ। इस रैली में I.N.D.I.A गठबंधन में शामिल सभी दलों के नेता शामिल हुए। सभी नेता मंच पर लगी कुर्सियों पर बैठे हुए थे। लेकिन दो कुर्सियों को खाली छोड़ा गया था। खाली पड़ी कुर्सियां अनवरत लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा था। 


झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और आम आदमी पार्टी (आप) के सुप्रीमो व दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के लिए मंच पर दो कुर्सियां लगायी गयी थी जिस पर नेम प्लेट लगा हुआ था. इन कुर्सियों को खाली रखा गया था। इसके आस-पास की कुर्सियों पर नेता बैठे नजर आए लेकिन ये दो कुर्सियां कार्यक्रम के दौरान खाली रखा गया। 


बता दें कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन इन दिनों जेल में हैं। इसके बावजूद रांची में हुई उलगुलान न्याय रैली में मंच पर दोनों नेताओं का नेम प्लेट लगी कुर्सी को लगाया गया था। जो अनवरत लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा था। हालांकि इन दोनों नेताओं की पत्नियां मंच पर मौजूद थी। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल और झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने इस दौरान इस महारैली को संबोधित किया। 


रैली को संबोधित करते हुए झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने कहा कि जेल का ताला टूटेगा और हेमंत सोरेन जेल से छूटेगा। उन्होंने वहां मौजूद अपने कार्यकर्ताओं से भी ये नारे लगवाये। कल्पना सोरेन ने इस दौरान मंच से केंद्र और बीजेपी पर जमकर हमला बोला। कहा कि जहां बीजेपी की सरकार नहीं है उस राज्य के मुख्यमंत्री को परेशान किया जा रहा है। बीजेपी वालों ने बड़ी ही चतुराई से लोगों को बड़े बड़े सपने दिखाए और आंखों में धूल झोंक दिया। बीजेपी ने देश के युवाओं, महिलाओं और आदिवासियों को ठगने का काम किया है। आज देश में विपक्ष की आवाज को कुचलने का काम हो रहा है। 


कल्पना ने कहा कि देश में आज लोकतंत्र खतरे में है। जब हम अपना हक मांगते है तब हमें जेल में डाल दिया जाता है। मेरे पति हेमंत सोरेन को भी जेल में रखा गया है। वही दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ भी ऐसा ही किया गया है। लेकिन हमें न्यायालय पर पूरा विश्वास हैं एक दिन न्याय जरूर मिलेगा। कल्पना सोरेन ने मंच से कहा कि जेल का ताला टूटेगा और हेमंत सोरेन छूटेगा। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से भी यही नारे लगवाये।


वही राजद नेता तेजस्वी यादव भी इस रैली में शामिल हुए। मंच को संबोधित करते हुए तेजस्वी ने कहा कि भाजपा वाले 400 पार का नारा लगा रहे हैं। पहले फेज में ही उनका यह नारा फ्लॉप हो गया। बिहार-झारखंड और यूपी में विपक्ष एक होकर मजबूती के साथ लड़ेंगे तो बीजेपी सत्ता में कभी नहीं आ पाएगी। तेजस्वी ने लोगों से कहा कि बीजेपी के झांसे में नहीं आए। हम अकेले ही बिहार में बीजेपी की हवा टाइट कर दिए है। हम अपने हेलिकॉप्टर को ट्रैक्टर बनाकर रख दिए हैं और भाजपा के 30 हेलिकॉप्टर से अकेले लड़ने का काम कर रहे हैं।

राजद नेता तेजस्वी यादव ने इस दौरान पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी ने ना सिर्फ देश में गरीबी बढ़ाई, महंगाई बढ़ाई बल्कि जुमलेबाजी भी की। उन्होंने कहा था कि हर साल 2 करोड़ लोगों को नौकरी दी जाएगी लेकिन आज तक इसे जमीन पर नहीं उतारा गया। कहां गई वो दो करोड़ नौकरी जिसे देने का वादा उन्होंने देश की जनता से की थी। उन्होंने यह भी कहा था कि जो कालाधन स्वीस बैंक में जमा है वो लाएंगे और सभी लोगों के खाते में 15-15 लाख रुपए डालेंगे। तेजस्वी ने आगे कहा कि लोगों के खाते में 15 लाख रूपये आज तक नहीं आए लेकिन भाजपा के खाते में चुनावी बॉन्ड के माध्यम से करोड़ों का चंदा जरूर आ गया। तेजस्वी ने लोगों से कहा कि बीजेपी के झांसे में अब नहीं आए अपने विवेक से फैसला लें। 




रांची में आयोजित इंडिया गठबंधन की बड़ी रैली में शिबू सोरेन, बसंत सोरेन, कल्पना सोरेन, यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव, बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान, आप नेता संजय सिंह और शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी मंच पर मौजूद रहे। वही कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तबीयत अचानक खराब हो जाने की वजह से वो इस रैली में शामिल नहीं हुए। 




वही रैली में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब कांग्रेस और राजद के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गये जिसके बाद जमकर मारपीट हुई। दोनों ओर से कुर्सियां तोड़ी गई और फेंकी भी गई। इस दौरान केएन त्रिपाठी के विरोध में नारेबाजी करने लगे। बता दें कि केएन त्रिपाठी को कांग्रेस ने चतरा से अपना उम्मीदवार बनाया है। मारपीट की इस घटना में एक कार्यकर्ता बुरी तरह से घायल हो गया। सिर फटने के बाद उसे आनन फानन में पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद कार्यकर्ताओं को शांत कराया।