Hindi News / news / राजद प्रत्याशी राकेश रौशन ने इस्लामपुर सीट से भरा पर्चा, बोले- बेरोजगारी और...

राजद प्रत्याशी राकेश रौशन ने इस्लामपुर सीट से भरा पर्चा, बोले- बेरोजगारी और शिक्षा होगा चुनावी मुद्दा

1st Bihar Published by: Pranay Raj Updated Oct 13, 2020, 4:35:19 PM

राजद प्रत्याशी राकेश रौशन ने इस्लामपुर सीट से भरा पर्चा, बोले- बेरोजगारी और शिक्षा होगा चुनावी मुद्दा

- फ़ोटो

NALANDA : इस्लामपुर विधानसभा क्षेत्र से राजद उम्मीदवार राकेश रौशन ने हिलसा अनुमंडल कार्यालय पहुंचकर अपने नामांकन का पर्चा दाखिल किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि हमारा चुनावी मुद्दा बिहार में बढ़ती बेरोजगारी और शिक्षा में सुधार होगा. 


उन्होंने वर्तमान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले 15 वर्षों के शासन में बिहार में बेरोजगारी चरम सीमा पर पहुंच गई है, साथ ही शिक्षा का स्तर और भी गिरते जा रहा है. नालंदा ही नहीं बल्कि पूरे सूबे में अपराध चरम पर है. आए दिन हत्या, लूट, बलात्कार जैसी घटनाएं हो रही है. मगर पुलिस अपराध को रोकने के बजाय शराब और बालू के अवैध कारोबार को रोकने में लगी रहती है. 


उन्होंने कहा कि पुलिस के इसी रवैये के कारण अपराधियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है. आज भी इस विधानसभा क्षेत्र के कई ऐसे गांव हैं जहां विकास नजर ही नहीं आता है. लेकिन सरकार की नींद अबतक नहीं टूटी है.