ब्रेकिंग
15 अगस्त 2027 से दौड़ेगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया पूरा प्लानपटना में ज्वेलरी शॉप से 25 लाख की लूट, हथियारबंद अपराधियों ने वारदात को दिया अंजामबेगूसराय में पूर्व जिला पार्षद और RJD नेता को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्तीBihar Ias Transfer: बिहार के सात IAS अफसरों का तबादला, पूरी सूची देखें...बिहार प्रशासनिक सेवा के 45 अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, कई जिलों में नए DTO- SDO की तैनाती, देखिये पूरी लिस्ट15 अगस्त 2027 से दौड़ेगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया पूरा प्लानपटना में ज्वेलरी शॉप से 25 लाख की लूट, हथियारबंद अपराधियों ने वारदात को दिया अंजामबेगूसराय में पूर्व जिला पार्षद और RJD नेता को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्तीBihar Ias Transfer: बिहार के सात IAS अफसरों का तबादला, पूरी सूची देखें...बिहार प्रशासनिक सेवा के 45 अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, कई जिलों में नए DTO- SDO की तैनाती, देखिये पूरी लिस्ट

राहुल गांधी ने मेधावी छात्राओं को दिया स्कूटी, छात्रा के साथ स्कूटी से ही पहुंच गये सभा स्थल

JAIPUR: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी राजस्थान दौरे पर हैं। शनिवार को उन्होंने महारानी कॉलेज की मेधावी छात्राओं के बीच स्कूटी का वितरण किया। जिसके बाद उन्हें मानसरोवर हाउसिंह बोर

राहुल गांधी ने मेधावी छात्राओं को दिया स्कूटी, छात्रा के साथ स्कूटी से ही पहुंच गये सभा स्थल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JAIPUR: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी राजस्थान दौरे पर हैं। शनिवार को उन्होंने महारानी कॉलेज की मेधावी छात्राओं के बीच स्कूटी का वितरण किया। जिसके बाद उन्हें मानसरोवर हाउसिंह बोर्ड की सभा में शामिल होना था। राहुल गांधी छात्रा के साथ स्कूटी पर बैठकर सभा स्थल तक पहुंचे। स्कूटी के पीछे-पीछे सारे सुरक्षाकर्मी और उनका काफिला भी था। 


इस दौरान छात्रा और राहुल गांधी दोनों ने हेलमेट पहन रखी थी। यातायात नियमों का इस दौरान राहुल गांधी ने पालन किया। राहुल गांधी को स्कूटी पर बैठा देख छात्रा भी काफी उत्साहित नजर आई। छात्रा राहुल गांधी को लेकर सभा स्थल पर पहुंची जहां राहुल गांधी का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।


राहुल गांधी के जयपुर दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है। चच्पे-चप्पे पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये गये हैं। राहुल गांधी का सीएम अशोक गहलोत ने जोरदार स्वागत किया। सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज कांग्रेस के नए भवन का शिलान्यास किया। जिसके बाद राहुल गांधी एक सभा को संबोधित करेंगे। बूथ अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष और जिलाध्यक्षों को मिलाकर करीब 60 हजार के करीब पार्टी पदाधिकारियों को इस सभा में बुलाया गया है। जनसभा को संबोधित करने के बाद वे गांधी वाटिका का भी लोकार्पण करेंगे। 


टैग्स