ब्रेकिंग
15 अगस्त 2027 से दौड़ेगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया पूरा प्लानपटना में ज्वेलरी शॉप से 25 लाख की लूट, हथियारबंद अपराधियों ने वारदात को दिया अंजामबेगूसराय में पूर्व जिला पार्षद और RJD नेता को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्तीBihar Ias Transfer: बिहार के सात IAS अफसरों का तबादला, पूरी सूची देखें...बिहार प्रशासनिक सेवा के 45 अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, कई जिलों में नए DTO- SDO की तैनाती, देखिये पूरी लिस्ट15 अगस्त 2027 से दौड़ेगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया पूरा प्लानपटना में ज्वेलरी शॉप से 25 लाख की लूट, हथियारबंद अपराधियों ने वारदात को दिया अंजामबेगूसराय में पूर्व जिला पार्षद और RJD नेता को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्तीBihar Ias Transfer: बिहार के सात IAS अफसरों का तबादला, पूरी सूची देखें...बिहार प्रशासनिक सेवा के 45 अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, कई जिलों में नए DTO- SDO की तैनाती, देखिये पूरी लिस्ट

राहुल गांधी के फ्लाइंग किस पर भाजपा महिला मोर्चा ने किया प्रदर्शन, कहा..मां का लाडला बिगड़ गया..शादी करवाओ

DESK: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के फ्लाइंग किस पर बवाल मचा हुआ है। भाजपा की महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने आज राहुल के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। महिला बीजेपी क

राहुल गांधी के फ्लाइंग किस पर भाजपा महिला मोर्चा ने किया प्रदर्शन, कहा..मां का लाडला बिगड़ गया..शादी करवाओ
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के फ्लाइंग किस पर बवाल मचा हुआ है। भाजपा की महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने आज राहुल के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। महिला बीजेपी कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी पर कार्रवाई की मांग की। बीजेपी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं का कहना है कि मां का लाडला बिगड़ गया है इसकी शादी करवाओं। 


इस स्लोगन को लिखकर महिलाएं हाथों में तख्तियां लेकर प्रदर्शन करती दिखी। इनका कहना है कि राहुल गांधी ने संसद में जिस तरह की हरकत की है वो रोड छाप रोमियो वाली है। महिलाएं राहुल के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराने की मांग कर रही है। महाराष्ट्र भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कहा कि राहुल गांधी एक नहीं बार-बार इस तरह की हरकत करते हैं। कभी आंख मारते हैं तो कभी फ्लाइंग किस करते हैं। 


इसलिए हम सभी सोनियां गांधी से यह कह रहे हैं कि मां का लाडला बिगड़ गया है उनकी शादी करवाओं। बता दें कि राहुल गांधी बुधवार को संसद में मणिपुर हिंसा पर बोल रहे थे। तब केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने दावा किया कि राहुल गांधी ने उनकी तरफ देखकर फ्लाइंग किस किया है। स्मृति ईरानी के इस दावे के बाद भाजपा की महिला सांसदों ने इसका जोरदार विरोध किया और इस बात की शिकायत स्पीकर से लिखित रूप से की। भाजपा की महिला सांसदों ने राहुल पर कड़ी कार्रवाई किये जाने की मांग की। 

राहुल गांधी के फ्लाइंग किस पर भाजपा महिला मोर्चा ने किया प्रदर्शन, कहा..मां का लाडला बिगड़ गया..शादी करवाओ