1st Bihar Published by: Updated Jul 21, 2020, 9:08:04 AM
- फ़ोटो
PATNA : पटना से रहस्यमयी ढंग से फिजियोथेरेपिस्ट के लापता होने का मामला सामने आया है. फिजियोथेरेपिस्ट की बाइक और हेलमेट लावारिश हालत में बादशाही पईन के किनारे मिली है, जिसके बाद परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है.
मिली जानकारी के अनुसार रामकृष्णा नगर क्षेत्र के जगनपुरा के रहने वाले फिजियोथेरेपिस्त मंटू कुमार (30 साल) सोमवार को अपने दोस्त दीपक के साथ घर से निकले थे, कई घंटे बाद दीपक ने परिजनों को फोन कर बताया कि मंटू पानी भरे पईन में बह गया. जिसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी.
पुलिस पूछताछ में दीपक के बयान के आधार पर पईन के नजदीक पहुंची और गोताखोर द्वारा शव की तलाश की शुरू कर दी, लेकिन देर रात तक शव नहीं मिला. वहीं पुलिस दीपक से पूछताछ कर रही है. दीपक ने पुलिस को बताया कि मंटू पईन में बह गया, जिसके बाद उसने काफी देर तक उसकी खोज की पर उसका कोई पता नहीं चल सका.