ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव के बीच नेता प्रतिपक्ष लापता!, रोहित सिंह ने पूछा..तेजस्वी बाबू आप हैं कहां? वैशाली में सीएम सम्राट के हेलीकॉप्टर ने भरी देर से उड़ान, कुछ देर हवा में मंडराने से मचा हड़कंप1100 पेंशन निकालने गई महिला के खाते में दिखे 740 करोड़ रुपये, सदमे से बिगड़ी तबीयत, बोलीं..हार्ट पेशेंट रहते तो रतिये मर जाते बांकीपुर उपचुनाव: नामांकन वापसी पर बोले अभिषेक बंटी के पिता, कहा..मेरे बेटे का साथ साजिश रची गई Bihar News : अब ब्लॉक नहीं जाना पड़ेगा! बिहार के पंचायत भवन बनेंगे मिनी सचिवालय, जानिए क्या-क्या मिलेगाबांकीपुर उपचुनाव के बीच नेता प्रतिपक्ष लापता!, रोहित सिंह ने पूछा..तेजस्वी बाबू आप हैं कहां? वैशाली में सीएम सम्राट के हेलीकॉप्टर ने भरी देर से उड़ान, कुछ देर हवा में मंडराने से मचा हड़कंप1100 पेंशन निकालने गई महिला के खाते में दिखे 740 करोड़ रुपये, सदमे से बिगड़ी तबीयत, बोलीं..हार्ट पेशेंट रहते तो रतिये मर जाते बांकीपुर उपचुनाव: नामांकन वापसी पर बोले अभिषेक बंटी के पिता, कहा..मेरे बेटे का साथ साजिश रची गई Bihar News : अब ब्लॉक नहीं जाना पड़ेगा! बिहार के पंचायत भवन बनेंगे मिनी सचिवालय, जानिए क्या-क्या मिलेगा

राजधानी में दिनदहाड़े 14 लाख की लूट : उत्कर्ष फाइनेंस बैंक से कैश लेकर फरार हुए लुटेरे

PATNA : बिहार में अपराधियों के हौसले सातवें आसमान पर है। राज्य में हर दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की घटनाएं निकल कर सामने नहीं आती हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजध

राजधानी में दिनदहाड़े 14 लाख की लूट : उत्कर्ष फाइनेंस बैंक से कैश लेकर फरार हुए लुटेरे
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में अपराधियों के हौसले सातवें आसमान पर है। राज्य में हर दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की घटनाएं निकल कर सामने नहीं आती हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से निकल कर सामने आ रहा है। जहां दिनदहाड़े एक बैंक लूट की घटना को अंजाम दिया गया है। फिलहाल, इस घटना की सूचना नजदीकी थाने के पुलिस को दे दी गई है। 


मिली जानकारी के अनुसार, पटना के बिहटा थानाक्षेत्र के गोखुलपुर गांव के समीप उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक से 14 लाख रुपये की लूट हुई है। दिनदहाड़े चार की संख्या में अपराधियों ने हथियार के साथ बैंक में प्रवेश किया। सभी ने अपने चेहरे पर नकाब लगा रखा था। लूट के दौरान अपराधियों ने बैंक के कर्मचारियों और ग्राहकों को हथियारों के बल पर बाथरूम में ले जाकर बंद कर दिया। लूट की घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी भागने में सफल रहे।


वहीं, घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है। पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले में पुलिस लूट की रकम के बारे में कुछ बता पाएगी। फिलहाल सभी बिंदुओं की बारीकी से जांच की जा रही है।  

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Mayank Kumar

FirstBihar संवाददाता