1st Bihar Published by: Updated Mar 18, 2020, 8:06:55 PM
- फ़ोटो
PATNA : बिहार की सियासत की मिस्ट्री गर्ल कही जा रही पुष्पम प्रिया चौधरी ने आज नियोजित शिक्षकों के पक्ष में मोर्चा खोला. पुष्पम ने पटना के ग्रामीण इलाकों में जाकर कुछ नियोजित शिक्षकों से मुलाकात की. फिर कहा-न्याय की जीत, बहुत जल्द होगी.
पटना के ग्रामीण इलाकों में पुष्पम प्रिया चौधरी का दौरा
पुष्पम प्रिया चौधरी ने आज नौबतपुर से लेकर दुल्हिन बाजार तक पटना के ग्रामीण इलाकों का दौरा किया. इस दौरान वे दो नियोजित शिक्षकों के घर पहुंची. अपने ट्वीटर अकाउंट पर पुष्पम ने लिखा कि वे दो शिक्षकों पिंकी मैम और हेमंत सर का दर्द जानकर दुखी हो गयीं. लेकिन इससे बिहार को बदलने की उनकी प्रतिबद्धता और बढ़ी है.
नियोजित शिक्षकों का समर्थन
पुष्पम प्रिया चौधरी ने नियोजित शिक्षकों के पक्ष में आज मोर्चा खोला. ट्वीटर पर उन्होंने लिखा - “ महीनों तक वेतन नहीं, देंगे तो बराबर नहीं, स्थायी-अस्थायी-दैनिक-नियोजित की सामंती व्यवस्था, और लोग अपना हक़ माँगें, तो निकाल-बाहर की धमकी! यह कौन सी ज़मींदारी है? जीत तो न्याय (धम्म) की ही होगी, बहुत जल्द होगी और जब होगी तो उससे सुखद और कुछ नहीं होगा”
ट्वीटर पर पुष्पम ने कहा कि शिक्षक की शिक्षा प्रणाली होते हैं. उनके बकाये का भुगतान नहीं करना. आर्थिक और सामाजिक तौर पर उन्हें प्रताडित करना बड़ी भूल है जिसका खामियाजा पूरे समाज को भुगतना पड़ेगा. समाज का भविष्य खराब होता जा रहा है. राजनेताओं ने समाज को जहां पहुंचा दिया है उसे देखकर उनका कलेजा कांपता है.
Two respectful teachers - Pinki ma'am and Hemkant sir, posted in Dulhin Bazar and Naubatpur, who I met today, have left me worried and also more committed than ever. I salute your courage. #EveryoneGoverns #ProgressiveBihar2020 pic.twitter.com/MkrXz89cXV
— Pushpam Priya Choudhary (@pushpampc13) March 18, 2020
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...