Hindi News / news / पूर्णिया में युवक का मर्डर, दिनदहाड़े अपराधियों ने मारी गोली

पूर्णिया में युवक का मर्डर, दिनदहाड़े अपराधियों ने मारी गोली

1st Bihar Published by: Updated Oct 15, 2020, 1:50:22 PM

पूर्णिया में युवक का मर्डर, दिनदहाड़े अपराधियों ने मारी गोली

- फ़ोटो

PURNIYA : बड़ी खबर पूर्णिया से है, जहां अपराधियों का मनोबल सिर चढ़ कर बोल रहा है. अपराधी पुलिस को चैलेंज करते हुए लगातार बड़ी वारदात को अंजाम दे रहे हैं. 

ताजा मामला चंपानगर ओपी इलाके के चरैया के पास की है, जहां कारी कोशी नदी के पुल पर गंभीर हालत में में एक युवक तड़पता हुआ मिला. युवक के पैर में गोली लगी थी और वह सड़क किनारे गिरा हुआ था.  

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल ले गई, जहां ज्यादा खून बह जाने के कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. युवक के पास एक आधार कार्ड मिला है, जिससे उसकी पहचान नंदन कुमार के रुप में की गई है. जो भटगामा का रहने वाला है. पुलिस के द्वारा दी गई सूचना के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और चीत्कार मारकर रोने लगे. परिजनों ने कहा कि नंदन की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी.