Hindi News / news / पीएचडी कर रहे छात्र का शव मिलने से सनसनी, परिजन लगा रहे हत्या...

पीएचडी कर रहे छात्र का शव मिलने से सनसनी, परिजन लगा रहे हत्या का आरोप

1st Bihar Published by: tahsin Updated Mar 15, 2020, 11:32:59 AM

पीएचडी कर रहे छात्र का शव मिलने से सनसनी, परिजन लगा रहे हत्या का आरोप

- फ़ोटो

PURNIYA : पुर्णिया यूनिवर्सिटी से पीएचडी कर रहे छात्र का शव मिलने से सनसनी फैल गई है. मृतक छात्र की पहचान दीपक झा के रुप में की गई है. 

बताया जा रहा है कि दिपक झा यूनिवर्सिटी के पास ही लॉज में रहकर पढ़ाई कर रहा था. रविवार की सुबह दीपक का शव लॉज में फंदे से लटका हुआ मिला. लॉज के बाकी कमरों में ताला लगा हुआ था. कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था. पर मृतक के दोस्त और परिजन इसे हत्या करार दे रहे हैं. 

सभी का कहना है कि दीपक पढ़ाई में बहुत तेज था औऱ आत्महत्या जैसी कदम वह नहीं उठा सकता है. दीपक के गले पर कुछ निशान हैं जो किसी साजिश की ओर इशारा कर रहा है. दीपक का पांव बिस्तर में मुड़ा हुआ था और चादर बिल्कुल फ्रेश दिख रही थी. वहीं मौके पर पहुंच पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.