1st Bihar Published by: Tahsin Ali Updated Nov 04, 2020, 5:24:49 PM
- फ़ोटो
PURNEA : बिहार विधानसभा चुनाव के आखिरी चरण को लेकर चुनाव प्रचार किया जा रहा है. तमाम पार्टियों के बड़े नेता अपने उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं. लगातार चुनाव जनसभाओं को संबोधित किया जा रहा है, जिसमें हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ जुट रही है. इसी कड़ी में एक अप्रिय घटना हुई है. तेजस्वी के कार्यक्रम से लौट रही एक गाड़ी सड़क हादसे का शिकार हो गई है.
घटना पूर्णिया जिले की है. जहां अमौर में तेजस्वी यादव की रैली से लौट रही पिकअप वैन को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी है. टक्कर के बाद पिकअप वैन पलट गई है. इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई है जबकि एक दर्जन से अध्क लोग घायल हो गए हैं. कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
इस घटना को लेकर मिली जानकारी के मुताबिक 2 लोगों की मौत की सूचना मिल रही है. जताया जा रहा है कि 25 लोग जख्मी हुए हैं लेकिन उनमें से 18 की हालत गंभीर बनी हुई है. मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है. आनन-फानन में जख्मियों को पीएचसी और अन्य नजदीकी अस्पतालों में इलाज के लिए ले जाया गया है.