पूर्व सांसद पूर्णमासी राम ने कांग्रेस छोड़ी, नई पार्टी बनाएंगे

1st Bihar Published by: DEEPAK RAJ Updated Nov 04, 2019, 4:27:46 PM

पूर्व सांसद पूर्णमासी राम ने कांग्रेस छोड़ी, नई पार्टी बनाएंगे

- फ़ोटो

BAGAHA : पूर्व सांसद पूर्णमासी राम ने कांग्रेस का हाथ छोड़ दिया है। पूर्णमासी राम ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देते हुए ऐलान किया है कि वह नई पार्टी बनाएंगे। पूर्णमासी राम 6 नवंबर को बेतिया में अपनी नई पार्टी का ऐलान करेंगे। 

पूर्णमासी राम की नई पार्टी का नाम राष्ट्रीय जनसंघर्ष पार्टी होगा। पूर्व सांसद ने कांग्रेस के साथ-साथ जेडीयू और आरजेडी पर उनकी उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार में हर तरफ भ्रष्टाचार व्याप्त है। आम आदमी की सुनने वाला कोई नहीं इसलिए वह आम आदमी के मुद्दों को अपनी नई पार्टी के जरिए उठाएंगे। 


गोपालगंज से जेडीयू के सांसद रह चुके पूर्णमासी राम ने बात के दिनों में कांग्रेस का दामन थाम लिया था वह कांग्रेस के वरीय उपाध्यक्ष भी रहे। पूर्णमासी राम अब 2020 में अपनी पार्टी से उम्मीदवार मैदान में उतारेंगे।