Hindi News / news / बिहार : प्रेमी की शादी से नाराज गर्लफ्रेंड ने घर में घुसकर...

बिहार : प्रेमी की शादी से नाराज गर्लफ्रेंड ने घर में घुसकर दुल्हन के आंख में डाला फेवीक्विक, काटे बाल

1st Bihar Published by: Pranay Raj Updated Dec 02, 2020, 11:01:36 AM

बिहार  : प्रेमी की शादी से नाराज गर्लफ्रेंड ने घर में घुसकर दुल्हन के आंख में डाला फेवीक्विक, काटे बाल

- फ़ोटो

NALANDA : नालंदा में प्रेमी की शादी से आगबबूला गर्लफ्रेंड ने जमकर हंगामा मचाया. गुस्साई प्रेमिका ने अपने प्रेमी का गुस्सा नई-नवेली दुल्हन पर निकाला और उसके आंख में फेवीक्विक डाल दी. 

इतना से भी उसका जी नहीं भरा तो उसने दुल्हन के बाल भी काट दिए. प्रेमिका की हरकत के बाद दुल्हें के परिजनों ने उसे पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी. घटना भागनबिगहा थाना इलाके के मोरा तालाब गांव की है. 

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि लड़के का अफेयर शादी से पहले किसी और लड़की के साथ चल रहा था पर उसने दूसरी लड़की से शादी कर ली. इसी बात को लेकर प्रेमिका नाराज थी. गुस्साई प्रेमिका मौका देखकर प्रेमी के घर में घुस गई और नई -नवेली दुल्हन के सुप्तावस्था में बाल काट दिए और आंख में फेवीक्विक डाल दिया. दुल्हन के चिल्लाने पर घर के लोग जमा हो गए और प्रेमिका की पकड़कर धुनाई कर दी. दुल्हन को आनन-फानन में डॉक्टर के यहां ले जाया गया है.