Hindi News / news / 10 दिन बाद होनी थी शादी, इधर लड़की ने प्रेमी संग कर ली...

10 दिन बाद होनी थी शादी, इधर लड़की ने प्रेमी संग कर ली खुदकुशी

1st Bihar Published by: MERAJ AHMAD Updated Jun 19, 2020, 10:55:57 AM

10 दिन बाद होनी थी शादी, इधर लड़की ने प्रेमी संग कर ली खुदकुशी

- फ़ोटो

GOPALGANJ : गोपालगंज में एक प्रेमी युगल ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली. प्रेमिका की मौके पर ही मौत हो गई तो वहीं इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के दौरान प्रेमी ने भी दम तोड़ दिया. 

घटना मांझागढ़ के अदमापुर गांव की है. मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि मांझागढ़ के अदमापुर की रहने वाली 18 साल की लड़की का प्रेम प्रसंग अपने ही गांव के रहने वाले एक 21 साल के युवक के साथ चल रहा था. वे दोनों शादी भी करना चाहते था, लेकिन लड़की के परिवारवालों को यह बात नागवार गुजरी. 

लड़की के परिजनों ने शादी से इंकार कर दिया और उसकी शादी कहीं और तय कर दी. लड़की की  शादी 28 जून को होने वाली थी. घर में इसकी तैयारी भी चल रही थी. इसी बीच शादी ने महज 09 दिनों पहले आज प्रेमी युगल ने गांव के बाहर जहर खाकर खुदकुशी कर ली. शुक्रवार की सुबह स्थानीय लोग खेत की तरफ गए तो देखा कि एक युवक और युवती का शव पड़ा हुआ ह . पास जाने पर पता चला कि युवक की सांस चल रही है. ग्रामीणों ने इसकी सुचना मांझागढ़ पुलिस और घरवालो को दी. जिसके बाद मौके पर पहुंचे घरवालों युवक को अस्पताल ले गए, जहां पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया. 

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया. वहीं  ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है.