Hindi News / news / प्रेमी जोड़े ने थाने में रचाई शादी, पुलिसकर्मी बने बाराती

प्रेमी जोड़े ने थाने में रचाई शादी, पुलिसकर्मी बने बाराती

1st Bihar Published by: Updated Aug 18, 2020, 1:59:15 PM

प्रेमी जोड़े ने थाने में रचाई शादी, पुलिसकर्मी बने बाराती

- फ़ोटो

BHAGALPUR :  बबरगंज थाने का माहौल उस समय गुलजार हो गया जब एक प्रेमी जोड़ा शादी करवाने की गुहार लगाते हुए थाने पहुंचा. फिर क्या था पुलिसकर्मी बाराती बन गए और वार्ड नंबर 43 के पार्षद और अन्य लोग शाराती बन गए और प्रेमी जोड़े की शादी करवा दी. मौके पर लड़का और लड़की दोनों के परिवार वाले मौजूद थे. 


जानकारी के अनुसार वार्ड 43 की नीतू कुमारी को वहीँ के निवासी अनिल कुमार से प्रेम हो गया था जिसके बाद प्रेमी जोड़े ने शादी करने की बात ठान ली और शादी के कपड़ों में बिना बैंड-बाजे के थाना पहुंच गए और थानेदार पवन कुमार से शादी करवाने की गुहार लगाई. 


मामले पर थानेदार पवन कुमार ने बताया कि क्योंकि लड़का और लड़की दोनों बालिग थे इसलिए उन्होंने दोनों की शादी करवा दी जिसमें अन्य पुलिसकर्मी बाराती बने और वार्ड 43 के पार्षद और कई लोग शाराती बन गए. फिलहाल थाने में हुई यह शादी इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है.