ब्रेकिंग
लालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडलालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंड

प्रशासन की बेलगाम कार होटल में घुसी, 4 लोगों की दर्दनाक मौत, 6 की हालत गंभीर

MUZAFFARPUR: इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से आ रही है जहां भीषण हादसे में 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है जबकि छह लोग बुरी तरह से घायल हो गये हैं। होटल में प्

प्रशासन की बेलगाम कार होटल में घुसी, 4 लोगों की दर्दनाक मौत, 6 की हालत गंभीर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से आ रही है जहां भीषण हादसे में 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है जबकि छह लोग बुरी तरह से घायल हो गये हैं। होटल में प्रशासन की बेलगाम कार के घुसने से यह हादसा हुआ है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना से आक्रोशित लोग हंगामा कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि मुजफ्फरपुर के एनएच-28 पर मीनापुर के पानापुर ओपी के पास स्थित एक होटल में जिला प्रशासन का बोर्ड लगा हुआ एक बेकाबू कार घुस गया। कार की चपेट में आने से तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। जबकि छह की हालत गंभीर बतायी जा रही है। 


घायलों को आनन-फानन में पास के हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। इस हादसे से घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गयी। घटना से गुस्साएं लोगों ने एनएच-28 को घंटों जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया। हंगामे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल लोगों को शांत कराने में जुटी है। पुलिस ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।