1st Bihar Published by: Updated Jul 23, 2020, 10:40:23 AM
- फ़ोटो
WEST CHAMPARAN : पश्चिम चंपारण में बेखौफ अपराधियों का तांडव जारी है. आए दिन अपराधी पुलिस को चैलेंज करते हुए वारदात को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला कुमारबाग ओपी के पास की है.
जहां अपराधियों ने पुलिस थाने के सामने ही मर्डर की वारदात को अंजाम जिया है. अपराधियों ने दिनदहाड़े युवक को गोलियों से भून दिया. मृतक की पहचान कुड़वा मठिया निवासी कुणाल सिंह के रुप में की गई है. जिसके बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है.
वारदात के बारे में एसपी निताशा गुड़िया ने बताया कि कुणाल कुड़वा मठिया गांव निवासी कपिलदेव सिंह का पुत्र था. मामले की जांच के लिए डॉग स्क्वायड की टीम बुलायी गई है औऱ पुलिस टीम का गठन किया गया है. घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है.