Hindi News / news / पुलिस की गाड़ी ने 4 लोगों को कुचला, छापेमारी करने जा रहे थे...

पुलिस की गाड़ी ने 4 लोगों को कुचला, छापेमारी करने जा रहे थे पुलिसवाले

1st Bihar Published by: Manoj Updated Jun 11, 2020, 4:59:11 PM

पुलिस की गाड़ी ने 4 लोगों को कुचला, छापेमारी करने जा रहे थे पुलिसवाले

- फ़ोटो

SHIVHAR : इस वक्त एक बड़ी खबर शिवहर जिले से सामने आ रही है. जहां एक बड़ा हादसा हुआ है. पुलिस की गाड़ी ने चार लोगों को कुचल दिया है. इस बड़े हादसे में एक महिला की मौत हो गई है. मौके पर कई पदाधिकारी पहुंचे हैं.


घटना शिवहर जिले के तरियानी छपरा थाना इलाके की है. जहां कुम्हरार क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हुआ है. पुलिस की गाड़ी ने 4 लोगों को कुचल दिया है. जिसमें से एक महिला की मौत हो गई है. मिली जानकारी के मुताबिक तीन अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी बताये जा रहे हैं. आनन-फानन में घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.


घटना स्थल पर महिला की मौत के बाद लोगों में नाराजगी देखी जा रही है. बताया जा रहा है कि रेड मारने जा रही पुलिस टीम की गाड़ी से यह हादसा हुआ है. इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय एसडीएम  आरिफ अहसन और एसडीपीओ राकेश कुमार मौके पर पहुंचे हैं. मामले की छानबीन की जा रही है.  बताया जा रहा है कि गाड़ी मुजफ्फरपुर पुलिस की है.