ब्रेकिंग
PM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरी

पीएम मोदी के 'लाल टोपी' पर अखिलेश ने दिया जवाब, कहा.. भाजपा के लिए रेड अलर्ट है

DESK : उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक है. इससे पहले पूरा चुनावी माहौल बन गया है. भाजपा को टक्कर देने के लिए सपा और रालोद ने गठबंधन किया है. आज मेरठ में पूर्व मुख्यमंत्र

पीएम मोदी के 'लाल टोपी' पर अखिलेश ने दिया जवाब, कहा.. भाजपा के लिए रेड अलर्ट है
First Bihar
2 मिनट

DESK : उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक है. इससे पहले पूरा चुनावी माहौल बन गया है. भाजपा को टक्कर देने के लिए सपा और रालोद ने गठबंधन किया है. आज मेरठ में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने पश्चिमी यूपी में एक साझा रैली की है. 


वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गोरखपुर में थे. इसी दौरान प्रधानमंत्री ने सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि लाल टोपी वाले यूपी के लिए रेड अलर्ट हैं यानी खतरे की घंटी हैं. उन्होंने कहा, लाल टोपी वालों को लालबत्ती से मतलब रहा है, उनको आपके दुख तकलीफ से कोई लेना देना नहीं है. लाल टोपी वालों को सत्ता चाहिए, अवैध कब्जे के लिए अपनी तिजोरी भरने के लिए, आतंकवादियों पर मेहरबानी दिखाने के लिए सत्ता चाहिए.


इस पर अखिलेश यादव ने जवाब दिया है. अखिलेश यादव ने कुछ ही देर पहले अपने ट्विटर पेज पर लिखा, भाजपा के लिए ‘रेड एलर्ट’ है महंगाई का, बेरोजगारी-बेकारी का, किसान-मजदूर की बदहाली का, हाथरस, लखीमपुर, महिला व युवा उत्पीड़न का, बर्बाद शिक्षा, व्यापार व स्वास्थ्य का और ‘लाल टोपी’ का क्योंकि वो ही इस बार भाजपा को सत्ता से बाहर करेगी. अखिलेश यादव ने कहा कि जो पैदा करे खाई, वही भाजपाई.

पीएम मोदी के 'लाल टोपी' पर अखिलेश ने दिया जवाब, कहा.. भाजपा के लिए रेड अलर्ट है


अखिलेश यादव ने कहा कि लाल, हरा, सफेद और पिला रंग दिख रहा है, एक रंगी कभी किसी के जीवन में खुशहाली नहीं ला सकता है. उन्होंने कहा कि ये सरकार जाने वाली है, परिवर्तन होकर रहेगा. एलान है कि भाजपा की ऐतिहासिक हार होगी. सभी लोग मदद करना.

टैग्स