ब्रेकिंग
Bihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बड़ी बैठक खत्म, इन अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, जानें....पहली बार MLC बने पवन सिंह, शपथग्रहण के बाद बोले..बिहार में फिल्म सिटी बनाने का सपना करेंगे पूरा बिहार विधान परिषद के 10 नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ, निशांत कुमार पहली बार बने MLC, कहा..जिस सदन में मेरे पिता जी बैठते थे, वहां अब मैं बैठूंगा।भरत तिवारी एनकाउंटर केस: हत्या के आरोपी DSP राजेश शर्मा को नई पोस्टिंग, FIR के 7 दिन बाद मिला नया पदशिवहर में बड़े पैमाने पर तबादला: आईटी-लेखा, कार्यपालक सहायक समेत कई कर्मियों का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्टBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बड़ी बैठक खत्म, इन अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, जानें....पहली बार MLC बने पवन सिंह, शपथग्रहण के बाद बोले..बिहार में फिल्म सिटी बनाने का सपना करेंगे पूरा बिहार विधान परिषद के 10 नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ, निशांत कुमार पहली बार बने MLC, कहा..जिस सदन में मेरे पिता जी बैठते थे, वहां अब मैं बैठूंगा।भरत तिवारी एनकाउंटर केस: हत्या के आरोपी DSP राजेश शर्मा को नई पोस्टिंग, FIR के 7 दिन बाद मिला नया पदशिवहर में बड़े पैमाने पर तबादला: आईटी-लेखा, कार्यपालक सहायक समेत कई कर्मियों का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्ट

वैष्णो देवी हादसा : पीएम मोदी, अमित शाह और राहुल गांधी ने जताया दुख, 2 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

DESK : नए साल जश्न मनाने हजारों की संख्या में भक्त माता वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए जम्मू के कटरा पहुंचे हैं. लेकिन कटरा स्थित माता वैष्णो देवी भवन से शनिवार तड़के भगदड़ की खबर स

वैष्णो देवी हादसा : पीएम मोदी, अमित शाह और राहुल गांधी ने जताया दुख, 2 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान
First Bihar
2 मिनट

DESK : नए साल जश्न मनाने हजारों की संख्या में भक्त माता वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए जम्मू के कटरा पहुंचे हैं. लेकिन कटरा स्थित माता वैष्णो देवी भवन से शनिवार तड़के भगदड़ की खबर सामने आई है. 


इस भगदड़ में 12 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है, जबकि 13 लोग घायल बताए जा रहे हैं. भगदड़ की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और राहत व बचाव का कार्य शुरू कर दिया. मरने वाले लोग यूपी, हरियाणा के रहने वाले हैं.


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर दुख जताते हुए राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है. 


केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इस घटना पर दुख जताया है. गृहमंत्री ने कहा कि इस संबंध में मैंने जम्मूकश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से बात की है. प्रशासन घायलों को उपचार पहुंचाने के लिए निरंतर कार्यरत है. इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं.


वहीं कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी ने इस घटना पर दुख जताया है. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा- माता वैष्णोदेवी मंदिर में हुई भगदड़ की दुर्घटना दुखद है. मृतकों के परिवारजनों को मेरी शोक संवेदनाएँ. घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना है. 

टैग्स