ब्रेकिंग
15 अगस्त 2027 से दौड़ेगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया पूरा प्लानपटना में ज्वेलरी शॉप से 25 लाख की लूट, हथियारबंद अपराधियों ने वारदात को दिया अंजामबेगूसराय में पूर्व जिला पार्षद और RJD नेता को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्तीBihar Ias Transfer: बिहार के सात IAS अफसरों का तबादला, पूरी सूची देखें...बिहार प्रशासनिक सेवा के 45 अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, कई जिलों में नए DTO- SDO की तैनाती, देखिये पूरी लिस्ट15 अगस्त 2027 से दौड़ेगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया पूरा प्लानपटना में ज्वेलरी शॉप से 25 लाख की लूट, हथियारबंद अपराधियों ने वारदात को दिया अंजामबेगूसराय में पूर्व जिला पार्षद और RJD नेता को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्तीBihar Ias Transfer: बिहार के सात IAS अफसरों का तबादला, पूरी सूची देखें...बिहार प्रशासनिक सेवा के 45 अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, कई जिलों में नए DTO- SDO की तैनाती, देखिये पूरी लिस्ट

पिता रामविलास पासवान के लिए चिराग ने ऑस्ट्रेलिया में किया तर्पण, सोशल मीडिया पर लिखा- Love you Papa

PATNA: लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष और जमुई सांसद चिराग पासवान ने अपने पिता दिवंगत रामविलास पासवान के लिए ऑस्ट्रेलिया में तर्पण किया है। चिराग ने इसकी तस्वीरें सोशल मीड

पिता रामविलास पासवान के लिए चिराग ने ऑस्ट्रेलिया में किया तर्पण, सोशल मीडिया पर लिखा- Love you Papa
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष और जमुई सांसद चिराग पासवान ने अपने पिता दिवंगत रामविलास पासवान के लिए ऑस्ट्रेलिया में तर्पण किया है। चिराग ने इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर किया है।


दरअसल, चिराग पासवान इन दिनों ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर हैं। जिस दिन बिहार में जातीय गणना के आंकड़े सार्वजनिक किए गए चिराग उसी दिन ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो गए थे। फिलहाल पितृपक्ष का समय चल रहा है। पितृपक्ष में पितरों के लिए पिंडदान और तर्पण किया जाता है। चिराग घर से बाहर हैं ऐसे में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में ही अपने पिता दिवंगत रामविलास पासवान के लिए तर्पण किया।


चिराग पासवान ने पिता के लिए तर्पण करते हुए भावुक पंक्तियां लिखी हैं। चिराग ने लिखा कि, ‘आज जो कुछ भी हूं, पापा के आशीर्वाद से हूं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि पापा जहां भी होंगे, परिवार को अपना आशीर्वाद दे रहें होंगे। पितृपक्ष पर पापा को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि ! Love you Papa।


बता दें कि 8 अक्टूबर 2020 को तत्कालीन केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का निधन हो गया था। उनके निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई थी। रामविलास पासवान के निधन के बाद बिहार के सियासी जगत के एक युग का अंत हो गया था। चिराग ने उस वक्त अपने पिता रामविलास पासवान के निधन की जानकारी देते हुए लिखा था, ‘पापा....अब आप इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन मुझे पता है आप जहां भी हैं हमेशा मेरे साथ हैं. Miss you Papa...’।