1st Bihar Published by: Updated Tue, 13 Dec 2022 11:01:58 AM IST
- फ़ोटो
BANKA : खबर बांका की है, जहां एक पिता ने अपनी बेटी के अपहरण का मामला दर्ज कराया और बेटी ने अपने प्रेमी के साथ शादी रचा ली। लड़की पुनसिया बाजार की रहने वाली है, जबकि प्रेमी बगल के बाराहाट आना क्षेत्र के चंगेरी गांव का है। जब लड़की घर नहीं पहुंची तो पिता सुबोध कुमार ने परेशान होकर रजौन थाना में किडनैपिंग का मामला दर्ज करा दिया। इसी बीच बेटी के शादी की तस्वीरें सामने आने लगी।
प्रेमी-प्रेमिका साथ में पढ़ाई करते थे और लंबे समय से दोनों के बीच अफेयर चल रहा था। दोनों ने शादी करने का मन बना लिया लेकिन परिजन दोनों के रिश्ते को स्वीकार नहीं था। घरवालों का साथ नहीं मिला तो दोनों ने शादी रचा ली।
ये शादी इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। शादी के बाद प्रेमी जोड़े ने सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट किया जो अब तेज़ी से वायरल हो रहा है। हैरत की बात तो ये है कि लड़के के छोटे भाई ने पिछले दिनों ही पुनसिया बाजार के ही एक लड़की से लव मैरिज कर ली थी। लड़की के पिता का कहना है कि उनकी बेटी 18 साल की है, जिसका नाम रिया कुमारी है।