1st Bihar Published by: Niraj Singh Updated Nov 24, 2020, 4:39:45 PM
- फ़ोटो
SAHARSA : सहरसा सदर थाना क्षेत्र के पूरब बाजार स्थित स्थानीय एमएलटी कॉलेज के पास एक किराने की दुकान में काम कर रहे युवक ने दुकान के ऊपर के गोदाम में जाकर तौलिया से लटककर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी मिलने पर सदर थाना पुलिस पहुँच कर मामले की छानबीन में जुट गई है.
दुकान मालिक की मानें तो मृतक दिलखुश कुमार लगभग एक साल से उसके दुकान पर काम कर रहा था. हालांकि इस घटना के बाद सदर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.
सदर एसडीपीओ ने बताया कि फंदे से लटका एक शव बरामद किया गया है. प्रथम दृष्टिकोण से आत्महत्या का मामला सामने आ रहा है. फिलहाल पुलिस हर एक बिंदु पर जांच कर रही है.