1st Bihar Published by: 9 Updated Thu, 29 Aug 2019 06:03:25 PM IST
- फ़ोटो
SIWAN: बच्चा चोरी के आरोप में लोगों की पिटाई का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सूबे के अलग-अलग जिलों में ऐसी घटनाओं के बीच सीवान में भी ऐसी घटना ने पुलिस पर गंभीर सवाल उठाए हैं. मामला जिले के हड़पालपुर आंगनबाड़ी केंद्र के पास का है, जहां एक बुजुर्ग महिला की लोगों ने जमकर पिटाई कर दी. आरोपों के मुताबिक आरोपी बुजुर्ग महिला बच्चे की चोरी कर भाग रही थी कि इसी दौरान कुछ लोगों की नजर महिला पर पड़ी. लोगों ने महिला को पकड़कर उसके हाथ बांध दिए और उसकी जमकर पिटाई कर दी. इस दौरान लोगों ने कानून को अपने हाथों में लिया और महिला के साथ बदसलूकी भी की. तस्वीरों में यह साफ दिखाई दे रहा है कि पिटाई के दौरान लोगों महिला की साड़ी फाड़ दी और उसे जमीन पर काफी दूर तक घसीटा. अब सवाल यह है कि अगर महिला ने बच्चे चुराए भी तो उसकी पिटाई के अधिकार लोगों को किसने दिए. होना तो यही चाहिए था कि आरोपी महिला को पकड़कर पुलिस के जिम्मे सौंपा जाना चाहिए था. दूसरा सबसे अहम सवाल यह है कि भीड़ ने उस बुजुर्ग महिला के साथ बदसलूकी भी की है. सवाल गंभीर है. एक तो उस बुजुर्ग महिला के साथ भीड़ ने मारपीट की साथ ही उसके साथ बदसलूकी भी की. ऐसे में पुलिस कहां थी और उसने समय रहते महिला को भीड़ से क्यों नहीं बचाया ? सिवान से चंदन की रिपोर्ट