ब्रेकिंग
PMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितकरबिगहिया से अगवा युवक का अथमलगोला में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम PMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितकरबिगहिया से अगवा युवक का अथमलगोला में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम

BJP के मंत्री का दावा, अक्षरा सिंह करेंगी पवन सिंह के खिलाफ चुनाव प्रचार

ROHTAS: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह काराकाट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। वही इस सीट से एनडीए प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा और महागठबंधन के रा

BJP के मंत्री का दावा, अक्षरा सिंह करेंगी पवन सिंह के खिलाफ चुनाव प्रचार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ROHTAS: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह काराकाट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। वही इस सीट से एनडीए प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा और महागठबंधन के राजा राम सिंह चुनाव के मैदान में उतर गये हैं। काराकाट में त्रिकोणीय मुकाबला माना जा रहा है। काराकाट लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे तमाम प्रत्याशी इन दिनों प्रचार में लगे हुए हैं। 


हाल ही में पवन सिंह ने भी रोड शो किया था। जिसकी चर्चा खूब हुई थी। अब यह खबर निकलकर आ रही है कि पवन सिंह के खिलाफ भोजपुरी फिल्म की एक्ट्रेस अक्षरा सिंह चुनाव प्रचार करेंगी। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व NDA प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा के समर्थन में अक्षरा सिंह काराकाट की जनता से वोट मांगते दिखेंगी। 


बीजेपी के मंत्री संतोष सिंह ने यह दावा किया है। उनका कहना है कि इस बार के चुनाव में खेला होना तय है। मीडिया से बातचीत करते हुए मंत्री संतोष सिंह ने कहा पवन सिंह की जगह लोग अब अक्षरा सिंह के साथ सेल्फी लेते दिखेंगे बस थोड़ा इंतजार कीजिए। उपेंद्र कुशवाहा के पक्ष में अक्षरा चुनाव प्रचार करेंगी। संतोष सिंह ने यह भी दावा किया कि जीत उपेंद्र कुशवाहा की ही होगी।  

टैग्स