1st Bihar Published by: Updated Mar 11, 2021, 10:07:03 AM
- फ़ोटो
MUZAFFARPUR : एक इंजीनियर ने पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर एक इंजीनियर ने खुदकुशी कर ली. मामला मुजफ्फरपुर के सदर थाना इलाके के कच्ची पक्की आनंद मार्ग मुहल्ले की है
जहां इंजीनियर संजय कुमार का शव पंखे से लटका हुआ बरामद किया गया है. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है. मृतक इंजीनियर के पिता ने बताया कि संजय की सादी 2005 में थी. शादी के बाद से ही संजय और उसकी पत्नी के बीच अच्छा संबंध नहीं था. अक्सर दोनों के बीच झगड़े होते थे और इस कारण संजय परेशान रहता था.
परेशान संजय डिप्रेशन में चला गया और फिर उसने नौकरी भी छोड़ दी. बेटे को इस हालत में देख पिता ने जीविका चलाने के लिए घर में ही एक साइबर कैफे खोल दिया था. संजय का शव कैफे में ही फंखे से लटका हुआ बरामद किया गया है.
परिजनों ने बताया कि मंगलवार की रात भी संजय और उसकी पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था. इसके बाद संजय अपने रुम से कैफे में चला गया और वहीं सो गया. बुधवार को जब दोपहर तक दरवाजा नहीं खुलात तो परिवार वालों ने शटर खोला तो देखा कि संजय की लाश कैफे में लगे एक सिलिंग फैन से लटक रही है. जांच में जुटी पुलिस का कहना है कि जांच में अगर पत्नी की संलिप्तता उगाजर होती है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी.