ब्रेकिंग
Bihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावाBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावा

बिहार : पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने किया सुसाइड, इलाके में सनसनी

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां पत्नी की निर्मम हत्या करने के बाद पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस घटना के बाद से इलाके में सनसन

बिहार : पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने किया सुसाइड, इलाके में सनसनी
First Bihar
2 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां पत्नी की निर्मम हत्या करने के बाद पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी मच गई है. ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. 


घटना कांटी थाना क्षेत्र के रामनाथ धमौली पश्चिमी पंचायत के सरमसपुर गांव की है. मृत युवक की पहचान नत्थू साह के बेटे अशोक साह के रूप में की गई है. वहीं, उसकी पत्नी की पहचान 28 वर्षीय प्रमिला देवी के रूप में की गई है. गांव के लोगों ने बताया कि दंपति का एक बेटा भी है. बेटे का नाम आकाश है. उसकी जान बच गई है. 


ग्रामीणों ने बताया कि अशोक साह का शव लीची के पेड़ से लटका हुआ मिला था. वहीं, पत्नी का शव घर में पड़ा हुआ पाया गया. लोगों ने तुरंत मामले की जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मामले की जांच की जा रही है. 

टैग्स