1st Bihar Published by: Ranjan Kumar Updated Oct 10, 2020, 1:02:33 PM
- फ़ोटो
SASARAM : इस वक्त की बड़ी खबर सासाराम से आ रही है, जहां पारिवारिक विवाद में आक्रोशित पति ने पहले कुदाल से काटकर पत्नी की हत्या कर दी और फिर खुद खुदकुशी कर ली.
मामला बिक्रमगंज थाना इलाके के शिवपुर इलाके की है. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच पति-पत्नी के शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. घटना के बाद से परिवार में कोहराम मच गया है.
मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर पति और पत्न के बीच विवाद हो गया. गुस्साए पति ने पत्नी पर कुदाल से वार कर दिया, जससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. पत्नी की मौत होती देख पति ने ट्रैक्टर को स्टार्ट कर दिया और फिर खुद उसके आगे जाकर लेट गया. जिससे मौके पर ही उसकी कुचलकर मौत हो गई.