ब्रेकिंग
बांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तार

पटना पुलिस अपराधियों पर CCA लगाएगी, विधानसभा चुनाव के पहले जिला बदर करने की तैयारी

PATNA : विधानसभा चुनाव को देखते हुए पटना पुलिस ने अपराधियों पर नकेल कसना शुरू कर दिया है. पटना पुलिस जल्द ही जिले के कुख्यात अपराधियों पर सीसीए लगाने की तैयारी में है. इसके साथ ही

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : विधानसभा चुनाव को देखते हुए पटना पुलिस ने अपराधियों पर नकेल कसना शुरू कर दिया है. पटना पुलिस जल्द ही जिले के कुख्यात अपराधियों पर सीसीए लगाने की तैयारी में है. इसके साथ ही कई अपराधियों को जिला बदर भी किया जाएगा.

 पटना के एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने सभी थानों को अपने-अपने इलाकों से फरारियों की लिस्ट बनाने और उन पर नकेल कसने का आदेश दिया है. उन्होंने सभी थानेदारों को आदेश वे अपने इलाकों के फरारियों की लिस्ट बनाएं और हर दिन उन्हें गिरफ्तार किया जाए. 

 इसके साथ ही ऐसे अपराधी जिन पर पिछले चुनाव या पर्व -त्योहारों में शांति भंग करने के आरोप में एफआईआर हुई हो उन्हें बुलाकर बांड भरवाया जाए और हिदायत दे कर छोड़ा जाए.  उन्होंने सभी थानेदारों से अपराधियों की लिस्ट मांगी है जिन पर सीसीए लगाने का प्रस्ताव जिला प्रशासन को भेजा जाए. रविवार को क्राइम मीटिंग के दौरान एसएसपी ने सभी थानेदारों को मतदान केंद्रों की स्थिति और सुविधाओं की जानकारी जुटाने का भी निर्देश दिया  है. हर इलाके के थानेदार अपने इलाके में प्रतिदिन बूथों  का भ्रमण करेंगे और डीएसपी को रिपोर्ट करेंगे.